Skip to main content

शिव भक्तों ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड

  • पिछले साल 62 दिन चली यात्रा

RNE, NATIONAL BUREAU. 

इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने में भक्तों ने बड़ीं संख्या में अमरनाथ की यात्रा की और पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बाधाओं व परेशानियों के बाद भी भक्तों का जोश इस बार अधिक था।

श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार 29 जून से शुरू हुई यात्रा में अब तक 4.51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन किये हैं। जो अब तक पिछले साल से अधिक है।

पिछले साल 62 दिन चली यात्रा में 4.45 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दरबार मे पहुंचे थे। इस साल यात्रा 52 दिन जारी रहेगी।

बोर्ड को 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यात्रा श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन पर 19 अगस्त को पूरी होगी।