Skip to main content

यूआईटी को प्राधिकरण बनाने की खुशी, पटाखे चलाये, बीकानेर को मिली सौगातों पर नेताओं ने जताया आभार

RNE, BIKANER .

बीकानेर में जितनी खुशी बजट घोषणाओं के दिन नहीं दिखी उससे कई गुना ज्यादा प्रसन्नता सोमवार को बजट पर बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल की ओर से की गई घोषणाओं के बाद दिखी। वजह, इन घोषणाओं मंे सबसे बड़ी सौगात शहर के नगर विकास न्यास केा प्राधिकरण में क्रमोन्नत करना माना जा रहा है। खासतौर पर शहरी क्षेत्र मंे इस घोषणा के लिये जहां सीएम भजनलाल के साथ ही एमएलए जेठानंद व्यास जिंदाबाद के नारे भी लगाये गये।

परकोटा क्षेत्र में जे.पी.व्यास, चंद्रमोहन जोशी, गोपाल आचार्य आदि के साथ ही बड़ी तादाद मंे भाजपा नेता-कार्यकर्ता जुट गये। यहां जमकर नारे लगाने के साथ ही पटाखे चलाये गये। भाजपा नेताओं ने इस उपलब्धि के लिए एमएलए जेठानंद व्यास के प्रयासों को सराहा। कहा, व्यास ने विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान पुरजोर तरीके से मांग रखी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों से मिलकर बीकानेर की जरूरतें बताई।

 

पूर्व उप महापौर आचार्य ने आभार जताया :

पूर्व उप महापौर आचार्य ने यूआईटी को अर्बन डेवलेपमेंट अथॉरिटी के रूप में क्रमोन्नत करने पर खुशी जताई तथा मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ ही विधायक जेठानन्द व्यास का आभार जताया है। आचार्य ने कहा, अब बीकानेर शहर में भी जयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर की तरह बीकानेर डवलपमेंट अथॉरिटी होगी। डेवलपमेंट अथॉरिटी के पास ज्यादा अधिकार और संसाधन होंगे, जिससे शहर का विकास तेजी से हो सकेगा।

भाजपा सरकार ने सात महीने में सालों के सपने पूरे किए : डॉ. आचार्य

भाजपा नेता डॉक्टर सत्यप्रकाश आचार्य ने बीकानेर यूआईटी को अर्बन डेवलेपमेंट अथॉरिटी के रूप में क्रमोन्नत करने सहित जिले और प्रदेश में की गई विकास की घोषणाओं पर खुशी जाहिर की है। डॉ. आचार्य का कहना है, डबल इंजन सरकार विकास की जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं उसमें भाजपा की भजनलाल सरकार ने सात महीनों में सालों के सपने पूरे करने का काम किया हो। काम की यह रफ्तार बताती है कि पांच साल में राजस्थान की गिनती देश-दुनिया के आधुनिक और विकसित प्रदेशों की रूप में होगी। आचार्य ने बीकानेर जिले के भाजपा विधायकों-मंत्रियों की ओर से सदन सहित हर उचित मंच पर रखी गई पुरजोर आवाज के लिए भी साधुवाद दिया।

अशोक प्रजापत बोले, जनहितैषी सरकार का स्वागतयोग्य निर्णय :

भाजपा नेता अशोक प्रजापत ने बीकानेर यूआईटी को बीकानेर विकास प्राधिकरण में कर्मोनत करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ ही बीकानेर के सांसद और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी सहित बीकानेर भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया की लंबे समय से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर नगर विकास न्यास को प्राधिकरण में क्रमोन्नत करने की मांग कर रहे थे। हाल ही में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने इस मुद्दे को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर के नेताओं और आमजन का मान रखते हुए बीकानेर हित में यह शानदार घोषणा की है।

 

अखिलेश बोले, बीकानेर को सालों बाद मिली ऐसी सौगातें

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रतापतसिंह ने मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा, बीकानेर को राज्य सरकार की ओर से सालों बाद ऐसी सौगातें मिली हैं। पिछली सरकार ने इस शहर और जिले को पूरी तरह उपेक्षति कर दिया था। उम्मीदें पूरी करने वाली घोषणाओं से लोग उत्साहित है। भाजपा नेता विजयसिंह राठौड़ ने कहा, बीकानेर में जनप्रतिनिधियों जेठानंद व्यास, सिद्धी कुमारी सहित सांसद सभी विधायकों ने जनहित में आवाज बुलंद की जिसका नतीजा अच्छी घोष्णाओं के रूप मंे मिला है।

भाजपा नेता राजकुमार किराडू के नेतृत्व में आतिशबाजी कर रसगुल्ले बांटे गए। इस अवसर पर गिरिराज जोशी, महेंद्र ढाका, अनिल आचार्य, विजय सिंह, जगदीश भांभू, अनिल हर्ष, मुरली पंवार, नितिन हर्ष, शिव गहलोत, नारायण हर्ष, राकेश सांखला, प्रेम गहलोत, गोपाल ओझा, महावीर खत्री प्रेम रत्न जाट, मुकेश सुथार, बटुक जोशी, जयदीप ओझा, कन्हैया लाल भाटी , त्रिलोक नारायण पुरोहित, रामचंद्र ओझा, गिरिराज जोशी, देवानंद चांवरिया, हर्षवर्धन जोशी , सौरभ आचार्य , राजू सिंह ( राजू बन्ना), विक्रम सिंह, सरजू नारायण, नंदू सिंह, मोनू मोदी, जयंत भादानी, मनोज कुमार, गिरिराज जोशी, रामचंद्र ओझा, गोपाल बिस्सा, सौरभ आचार्य, मोड़ा महाराज, राधे, योगेंद्र जागा, संतोष विश्नोई, मदन आचार्य, प्रभु छंगाणी, आदि ने भी मुख्यमंत्री और विधायक का आभार जताया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों का भी मुंह मीठा करवाया।