Skip to main content

आज खास : एकादशी तिथि दोपहर 03:55 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:43 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 31/07/2024

सम्वत् : 2081

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : एकादशी तिथि 03:55 PM तक उपरांत द्वादशी

वार :  बुधवार

सूर्योदय : 06:02 AM

सूर्यास्त :  07:23 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

अभिजीत मुहूर्त : आज 12:16 PM से 01:30 PM तक रहेगा

नक्षत्र : रोहिणी 10:12 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा

योग : ध्रुव योग 02:13 PM तक, उसके बाद व्याघात योग

करण : बालव 03:56 PM तक, बाद कौलव 03:39 AM तक, बाद तैतिल |

चन्द्रमा : 10:15 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कर्क राशि में रहेगा

राहू काल : आज राहु काल का समय 12:43 PM से 02:23 PM  है

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
लाभ  06:02 AM  07:42 AM
अमृत  07:42 AM  09:22 AM
काल  09:22 AM  11:02 AM
शुभ  11:02 AM  12:43 PM
रोग  12:43 PM  02:23 PM
उद्वेग  02:23 PM  04:03 PM
 चर  04:03 PM  05:43 PM
लाभ  05:43 PM  07:24 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग  07:24 PM  08:44 PM
शुभ  08:44 PM  10:03 PM
अमृत  10:04 PM  11:23 PM
चर  11:23 PM  12:43 AM*
रोग 12:43 AM*  02:03 AM*
काल  02:03 AM*  03:23 AM*
लाभ  03:23 AM*  04:42 AM*
उद्वेग  04:42 AM*  06:02 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आज आप नम्र रहेंगे और दूसरों की स्वार्थरहित सेवा करेंगे ǀ दूसरों को संतुष्ट करने के लिए अपना समय ,स्थान ,पैसा और यह तक कि अपना भोजन भी लगायेंगे ǀ लोग आपकी इसके लिए तारीफ करेंगे ,लेकिन अपनी सीमायें निर्धारित करें ǀ अपने बच्चों पर भी ध्यान दें,उन्हें कोई संकर्मण हो सकता है ǀघर पर रहें और घर का स्वच्छ भोजन करें ǀ

वृषभ राशि : आपके सामने इन दिनों कुछ नई चीजें आई हैं ǀअपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें ǀ पूछे गये प्रश्नों का जवाब दें ǀ आपको अभी और भी प्रयास करने हैं और इससे आपकी तरक्की की मजबूत नींव पड़ेगी ǀ इन सबके बीच खुद को तरोताजा करना और खुश रखना न भूलें ǀ

मिथुन राशि : आपको आगे बढने से बहुत से अवसर मिलेंगे लेकिन उन सबको हासिल करने की जल्दी में ना रहें ǀअपने सभी विकल्पों को ध्यान से सोच समझकर ही आगे बढ़ें ǀअपने दोस्तों के साथ भी बाँटें ǀयह ऐसा समय होगा जब आपको कई प्रयास करने होंगें ǀसब कुछ भाग्य पर ना छोड़ें ǀआपके कार्य ही आपके भाग्य का निर्माण करेंगे ǀ

कर्क राशि : नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें ǀ ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हो ǀ शांति के लिए आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और सारा बाकी काम पूरा कर लें ǀ कुछ मीठी यादें सहेजने के लिए अपने कमरे में उनका फोटो लगा दें ǀ

सिंह राशि : दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ,लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों ǀ ऐसा सोचना प्राक्रतिक है ,लेकिन इससे आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित होगी ǀयह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है ǀ

कन्या राशि : आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं ǀ काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा ǀ आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें ǀ
तुला राशि : आज आप बारीकियों पर बहुत ध्यान देंगे ǀआप किसी परियोजना की ब्योरेवार योजना बनाने में जुटे हुए हैं और आप इस पर बहुत मेहनत भी कर रहे हैं ǀआपकी यह मेहनत आपके काम में भी दिखाई देगी और इस काम के लिए आपको काफी तारीफ मिलेगी ǀआपके काम में आज पूरा दिन सृजनात्मकता बनी रहेगी ǀ
वृश्चिक राशि : आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगीǀ इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा ǀ अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे ǀआपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है ǀ
धनु राशि : आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे ǀ आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी ,उनके बारे में चिंता ना करें ǀआज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी ǀ आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं ǀ

मकर राशि : आप हंसी-मजाक के मूड में हैं ǀ अपनी इस विशेषता को बनाएं रखें जो आपको मुश्किल समय में भी चिंतामुक्त रखती है ǀ आप अपनी सक्रिय प्रवृति के कारण एक बिजनेस डील हासिल करने में कामयाब होंगे ǀ कोई आपसे प्रोत्साहन चाहता है.उसके मेंटर बन जाएँ ǀ अपने करीबियों के साथ अच्छा वक़्त गुजरेगा ǀ मछली खाते हुए सावधान रहें ǀ

कुम्भ राशि : दूसरों के विश्वास का सम्मान करें और नम्र बने रहें ǀ आप सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं लेकिन हमेशा अंतिम समय पर सावधानी नही रखते ǀ जीवन अप्रत्याशित होता ही है,इसीलिए इन परेशानियों की अधिक चिंता ना करें ǀ जीवन के पथ पर उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहें ǀ

मीन राशि : आपके आस पास कोई आपको व्यर्थ के पावर गेम में उलझाने की कोशिश करेगा ǀ इससे बचने का रास्ता यही है कि आप खुद पर नियंत्रण रखकर ठंडे दिमाग से काम लें और किसी और की चालों का शिकार न बनें ǀइससे आप व्यर्थ की परेशानियों से भी बच जायेंगे ǀ अगर आप सावधान रहेंगे तो बहुत सुंदर और चिंतामुक्त दिन गुजार सकते हैं ǀ