Skip to main content

अखिलेश यादव ने धर्मेंद्र यादव और बाबूसिंह कुशवाह को दी बड़ी ज़िम्मेदारी

** अवधेश प्रसाद अधिष्ठाता मंडल में, कुशवाह उप नेता
** सपा की सोशल इंजीनियरिंग

RNE, National Bureau

लोकसभा चुनाव में बड़ी सफलता के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी को ध्यान में रखकर राज्य व संसदीय दल में सोशल इंजीनियरिंग शुरू कर दी है।

अखिलेश ने पहले माताप्रसाद पांडे को यूपी विधानसभा में अपनी जगह नेता प्रतिपक्ष बनाया। अब संसदीय दल में भी इसी तरह नई नियुक्तियां की है। जातीय समीकरणों को नियुक्तियों में तरजीह दी गई है। साफ दिख रहा है कि अखिलेश यादव की नजर में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अगले चुनाव है।

अखिलेश खुद लोकसभा में सपा के नेता हैं। आज उन्होंने अयोध्या सीट से जीतकर आये पासी समाज के अवधेश प्रसाद को अधिष्ठाता मंडल का सदस्य नियुक्त किया है। वहीं बाबूसिंह कुशवाहा को लोकसभा में उप नेता की जिम्मेवारी दी गई है। आजमगढ़ के सांसद व युवा तुर्क धर्मेंद्र यादव को लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया है।