Skip to main content

भाजपा की मंडल मीटिंगों में आ रहे सुझाव प्रदेश संगठन तक जाएंगे

बीकानेर बीजेपी नयाशहर मंडल मीटिंग में राजनीतिक प्रस्ताव पारित

RNE Bikaner.

बीकानेर भाजपा के नयाशहर मंडल की कार्यसमिति मीटिंग दिनेश महात्मा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में जहां जिले के पदाधिकारियों-नेताओं ने विचार रखे वहीं कार्यकर्ताओं से भी सुझाव लिए गए। नेताओं ने आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं की ओर से दिये गए सुझाव प्रदेश संगठन तक भेजे जाएंगे।

मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा ने बताया कि मीटिंग में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय कार्य समिति, प्रदेश कार्य समिति, जिला कार्य समिति बैठके होने के पश्चात मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजन की परंपरा है। उसी के तहत जिला संगठन के निर्देशानुसार मंडल कार्य समिति का आयोजन किया गया।

होटल वृंदावन में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी एडवोकेट मुमताज अली भाटी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रहे जिन्होंने पार्टी की नीति के बारे में कार्यकर्ताओं का अवगत कराया। जिला मंत्री जगदीश सोलंकी ने प्रदेश द्वारा पारित किए गए राजनीतिक प्रस्ताव की मुख्य बातों से अवगत कराया।

मंडल महामंत्री मधुसूदन शर्मा ने प्रस्ताव का वाचन किया और मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट गिरिराज व्यास, मंडल महामंत्री सुरेश मारु द्वारा अनुमोदन किया गया।

नयाशहर मंडल की मीटिंग में पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जी सोनी और गोपाल अग्रवाल का सम्मान किया गया। इस मौके पर अनंतनाथ, सुनील जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अब्बासी, पूर्व पार्षद तारा सोनी, रामचंद्र टॉक, विशाल गोलछा, जुगल खड़गावत, राजकुमार व्यास आदि ने अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता हरि सिंह रासीसर, सुनीता कोचर, अनिल गोयल, राजकुमार तिवारी, जेठमल प्रजापत धर्म प्रकाश, अशोक चांवरिया, सोनी खेमचंद सोनी, नवीन महात्मा, गौरव मारू आदि उपस्थित रहे।