Skip to main content

पीड़ितों से की मुलाकात,हर संभव मदद का दिया भरोसा

** सेना लगी है स्थिति संभालने में
** जान माल का हुआ है बड़ा नुकसान

RNE, Network

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व वायनाड के निवर्तमान सांसद राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज वायनाड में भू स्खलन की जगह पहुंच गये। सुबह वे दिल्ली से रवाना हुए थे। बाद में वे भू स्खलन की जगह चौरालमाला पहुंचे।

बारिश व बिगड़े मौसम के बीच भी राहुल व प्रियंका वहां जाने के लिए अड़े रहे और पहुंचे। उनके साथ सांसद के सी वेणुगोपाल भी है। राहुल यहां से भी इस बार का लोकसभा चुनाव जीते थे, मगर ये सीट छोड़ दी और रायबरेली रखी। प्रियंका को कांग्रेस ने यहां उप चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया हुआ है।

राहुल, प्रियंका व वेणुगोपाल को सेना के जवान व अधिकारी भू स्खलन की जगह लेकर गये। जहां जहां नुकसान हुआ उन जगहों को दिखाया। वहां लगभग 170 लोगों के मरने की सूचना आ चुकी है, ये संख्या अभी और बढ़ेगी। कई लोग लापता है। राहुल व प्रियंका ने वहां राहत कार्यों में लगे लोगों से बात की और हर सम्भव पीड़ितों की मदद का आग्रह किया।