Skip to main content

आज खास : द्वादशी सुबह 11:27 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:51 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 21/02/2024

सम्वत् : 2080

मास : माघ शुक्ल पक्ष

तिथि :  द्वादशी सुबह 11:27 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी

वार : बुधवार

सूर्योदय : प्रातः 7:11 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:30 बजे

ऋतू : शिशिर

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 11/17/24 घंटे


नक्षत्र : पुनर्वसु दोपहर 02:18 बजे तक, तत्पश्चात पुष्य

योग : आयुष्मान दोपहर 11:51 बजे तक, तत्पश्चात सौभाग्य

करण : बालव सुबह 11:27 बजे तक, तत्पश्चात कौलव रात्रि 12.21 बजे तक, तत्पश्चात तैतिल

चन्द्रमा : आज मिथुन राशि में सुबह 07:44 बजे तक, तत्पश्चात कर्क राशि में आएगा

सूर्य : कुम्भ राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 12:51 बजे से दोपहर 02:15 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : उत्तर दिशा में

शिववास : कैलाश पर सुबह 11:27 बजे तक, तत्पश्चात नंदी पर

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ 07:13 AM 08:37 AM
अमृत 08:37 AM 10:02 AM
काल   10:02 AM 11:26 AM
शुभ 11:26 AM 12:50 PM
रोग 12:50 PM 02:14 PM
उद्वेग   02:14 PM 03:38 PM
     चर 03:38 PM 05:02 PM
लाभ  05:02 PM 06:27 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग   06:27 PM  08:02 PM
शुभ  08:02 PM  09:38 PM
अमृत 09:38 PM  11:14 PM
चर  11:14 PM  12:49 AM
रोग   12:49 AM 02:25 AM
 काल   02:25 AM 04:01 AM
लाभ   04:01 AM 05:37 AM
उद्वेग  05:37 AM 07:12 AM

* अगला दिन

मेष राशि : अधूरे काम समय पर पूरे होने के योग बन रहे हैं। कारोबार को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं। किसी परिजन को लेकर परेशानी हो सकती है। खान-पान में सावधानी रखनी चाहिये। अपने विचारों को लेकर किसी पर दबाव न बनायें।

वृषभ राशि : कार्यक्षेत्र में आप जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे। नयी सम्पत्ति खरीद रहे हैं तो आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। अपने विचारों और सिद्धांतों से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। डिजिटल मार्केटिंग के करियर से जुड़े लोगों को अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं।

मिथुन राशि : आपकी जीवनशैली में धीरे-धीरे बदलाव होगा। परिजनों से ज्यादा अपेक्षा न करें। वरिष्ठ अधिकारी आपके अनुकूल नहीं है। कोर्ट-कचहरी के विवाद बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप मंहगे आभूषणों के शौकीन हो सकते हैं।

कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। व्यापार में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी से आपको काफी अच्छी सलाह मिल सकती है।

सिंह राशि : नये अनुबन्ध करने के लिये दिन अच्छा नहीं है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको परेशानी होगी। मन में अज्ञात भय का भाव रहेगा। दूसरों की बातों को ज्यादा महत्व न दें। लवमेट्स को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

कन्या राशि : पारिवारिक रिश्तों में अच्छा सामंजस्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेने से आपको लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। जॉब के बढ़ियाँ प्रपोज़ल आपको मिल सकते है।

तुला राशि : आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। अपनी व्यक्तिगत बातों को सार्वजनिक न होने दें। रुके हुए काम आपके बनने के योग बन रहे हैं। दोस्त आपकी काफी मदद करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा चल सकती है।

वृश्चिक : विद्यार्थी पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। किसी भी काम को जल्दबाजी में न करें। किसी पुराने लोन की किश्त भरने में धन खर्च कर सकते हैं। अधिकारी आपके प्रदर्शन से सन्तुष्ट रहेंगे। विदेश यात्रा को लेकर दिन काफी अच्छा है।

धनु : राजनीति से जुड़े लोगों के विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आपका मूड अचानक से बदल सकता है इसलिये आज बड़े निर्णय लेना उचित नहीं है। यात्राओं में समय और धन बर्बाद होगा। आप लोगों की मदद करेंगे आपको उसके लिये सम्मान नहीं मिलेगा। अपच की परेशानियाँ बढ़ सकती हैं।

मकर राशि : आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।

कुम्भ राशि : नौकरी कर रहे लोगों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी अहमियत बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यापार में ग्राहक बढ़ने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। घर में कुछ नवीनीकरण कर सकते हैं। परिवार के लिये आप समय निकालेंगे।

मीन राशि : आज शुभ कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। पूजा-पाठ और धार्मिक विषयों की तरफ आप काफी आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है।