Skip to main content

चन्नी पर लगा आरोप चुनावी खर्च की जानकारी छुपाई,मंदिरों – गुरुद्वारों की सभाओं में भाग लिया

RNE, Network

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ी है। लोकसभा चुनाव में हुई उनकी जीत को अब चुनौती दी गई है। वे पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं।

पूर्व सीएम चन्नी की लोकसभा चुनाव में जीत को चुनौती देते हुए जालंधर के मतदाता ने पंजाब – हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि चन्नी ने खर्च की जानकारी छिपाई व मंदिरों – गुरुद्वारों की सभाओं में भाग लिया।