Skip to main content

सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों पर बनी सहमति, आज काम पर लौटेंगे सफाई कर्मचारी

** आज मिल सकती है गंदगी से निजात
** लौट आएंगे सफाई कर्मचारी काम पर

RNE, Network

23 जुलाई से बीकानेर सहित पूरे राज्य में कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारी आज काम पर लौट आयेंगे। कल जयपुर में हड़ताल खत्म करने का निर्णय हो गया।

स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के सरकारी आवास पर कल रविवार को हुई बैठक में भर्ती को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य मांगों पर भी सहमति बन गई। सोमवार को जयपुर में हैरिटेज नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की सभा होगी, जिसमें मंत्री खर्रा भी उपस्थित रहेंगे। सभा के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आयेंगे।

मंत्री के आवास पर हुई बैठक में विधायक कालीचरण सराफ, संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर इन्दोरिया सहित अन्य सफाई संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।