Skip to main content

मुख्यमंत्री हिमंता सरमा ने लव जिहाद मामले में उम्रकैद की सजा का कानून लाने का वादा किया

RNE, Network

लव जिहाद का मसला अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। उत्तर प्रदेश से शुरू हुए इस मामले में पिछले कुछ समय से चुप्पी थी मगर अब फिर से ये मामला बाहर निकल आया है। इस बार असम सरकार ने इसे उठाया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता सरमा ने लव जिहाद में उम्र कैद की सजा का कानून लाने का वादा किया है। असम भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए उन्होंने पार्टी के लोगों से ये वादा किया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ अधिवास नीति भी पेश की जायेगी, जिसमें केवल असम में जन्मे लोगों को ही राज्य सरकार की नौकरियों के लिए पात्रता दी जायेगी।