Skip to main content

मौसम : भोर से पहले शुरू हुई बारिश से बीकानेर तरबतर, सुबह तक बारिश

** मौसम का मिजाज पूरा बदला
** गर्मी से मिली राहत

RNE, Bikaner

भोर होने से पहले ही बीकानेर पर मानसून मेहरबान हो गया। रात से छाये बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बादल बिना थके लगातार बरसते रहे और बीकानेर तरबतर हो गया। कई दिनों बाद बीकानेर में जमकर बरसात हुई। बारिश सुबह 7 बजे तक लगातार चल ही रही थी। कभी मध्यम तो कभी तेज बारिश हो रही थी। सड़कों पर पानी भर गया और सुबह की सारी गतिविधियां थम गई।

बारिश के लगातार चलने के कारण लोग आज मॉर्निंग वॉक को भी नहीं निकले। बारिश के बीच लोगों व वाहनों का आना जाना भी नहीं था। मौसम विभाग के सोमवार व मंगलवार, दोनों दिनों के लिए बारिश का अलर्ट दिया हुआ था। वो बारिश मंगलवार भोर में आई।

राज्य में मानसून मेहरबान

मानसून राज्य पर मेहरबान है। कल भी जैसलमेर में जमकर बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान में भी अनेक जगहों पर बरसात चलती रही। बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बादल जमकर बरसे।

आज रहेगा बारिश का दौर

बीकानेर में भोर से ही मौसम ने अहसास करा दिया कि दिन भर मौसम सुहावना रहना है। असली सावन का अहसास होना है। कल बीकानेर का अधिकतम तापमान 36. 5 व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। दिन में भी आज बादल बरसेंगे।