Skip to main content

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया भर्ती

RNE, Network

भाजपा नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का स्वास्थ्य कल फिर बिगड़ गया। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले भी उनको अस्पताल ले जाना पड़ा था।

96 वर्षीय आडवाणी की तबीयत कल फिर बिगड़ गई। उनको दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विनीत सूरी की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले 26 जून को एम्स दिल्ली में यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की निगरानी में उनका एक छोटा ऑपरेशन हुआ था।