Skip to main content

Bikaner : जयपुर रोड वैष्णोधाम के पास मिला शव, वाहन से टक्कर का अनुमान

RNE Bikaner.

बीकानेर से एक बुरी खबर सामने आई है। अलसुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस को एक व्यक्ति के सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जाकर देखा तो व्यक्ति मृत अवस्था में था। उसका शव लाकर पीबीएम हॉस्पिटल मंे परीक्षण करवाने के बाद मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है।