Skip to main content

आरोप: बीकानेर की माया से नोखा का गोवर्धन साड़ियां-पैसे ले गया, लौटा नहीं रहा

RNE, Bikaner.

महिला को विश्वास में लेकर एक शख्स लगभग सात लाख रूपए कीमत की साड़ियां और एक लाख रूपए नकद ले गया। लगभग एक साल बाद भी लौटा नहीं रहा। ऐसे में अब बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जयनारायण व्यास कॉलोनी में रहने वाली माया सोनी ने रिपोर्ट दी है कि नोखा के काकड़ा निवासी संजय कुमार पुत्र गोवधर्नराम बिश्नोई ने विश्वास में लेकर उसके साथ छलकपट किया है।

महिला का आरोप है कि संजय कुमार ने 07 लाख रूपए कीमत की साड़ियां और एक लाख रूपए नकद ले लिया। अब देने से इनकार कर रहा है। लगभग एक साल पुरानी लेन-देन के मामले में सहायक उप निरीक्षक गोविंदसिंह जांच कर रहे हैं।