Skip to main content

विमर्शानंद जी ने मंदिर परिसर में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

RNE, Bikaner

मानवाधिकार सुरक्षा संघ के तत्वावधान में शिवबाड़ी रोड स्थित शिव मंदिर परिसर के अंदर पौधारोपण किया गया। मंदिर परिसर के गुरुदेव विमर्शानंद महाराज जी द्वारा पौधारोपण के कार्यक्रम की शुरुआत उनके कर कमलों द्वारा पौधारोपण किया गया।

मानवाधिकार सुरक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ममता सिह ने बताया कि संस्था हमेशा साल में कई बार पौधारोपण का कार्य करती आई है ताकि पर्यावरण संरक्षण बना रहे और जीव जंतुओं को छाया मिलती रहे।

इस अवसर पर संस्था के अरुण अग्रवाल, विजय पवार, दिनेश भटनागर, रूप सिंह भाटी, सुशील कुमार यादव विजय सिंह राजपुरोहित, विजय पारासर रजनी मेहता, राशि भिवानी, मनीषा सुथार, बसंती, संगीता पारसर, कृष्ण पारासर, सरिता ,मतीन मलावत दिलीप जी ने पौधारोपण में अपना पूरा सहयोग दिया।