Skip to main content

आज खास : अष्टमी 09:31 AM तक, राहू काल दोपहर 3:57 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 13/08/2024

सम्वत् : 2081

मास : श्रावण शुक्ल पक्ष

तिथि : अष्टमी 09:31 AM तक उपरांत नवमी

वार : मंगलवार

सूर्योदय : 06:10 AM

सूर्यास्त :  07:12 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

अभिजीत मुहूर्त : आज 12:16 PM से 01:08 PM तक रहेगा

नक्षत्र : विशाखा 10:44 AM तक उपरांत अनुराधा

योग : ब्रह्म 04:33 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग

करण : बव 09:31 AM तक, बाद बालव 10:03 PM तक, बाद कौलव

चन्द्रमा : वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कर्क राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 3:57 बजे से दोपहर 5:35 बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
रोग  06:09 AM  07:47 AM
उद्वेग  07:47 AM  09:25 AM
चर  09:25 AM  11:03 AM
लाभ  11:03 AM  12:41 PM
अमृत  12:41 PM  02:19 PM
काल  02:19 PM  03:57 PM
शुभ 03:57 PM  05:35 PM
रोग  05:35 PM  07:12 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
काल  07:12 PM  08:35 PM
लाभ  08:35 PM  09:57 PM
उद्वेग 09:57 PM  11:19 PM
शुभ  11:19 PM  12:41 AM*
अमृत 12:41 AM*  02:03 AM*
चर  02:03 AM*  03:25 AM*
रोग  03:25 AM*  04:48 AM*
काल  04:48 AM*  06:10 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आज आप काल्पनिक से मूड में हैं ǀ अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है ǀ आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं ǀ आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है ǀ आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है

वृषभ राशि : बिजनेस सम्बन्धी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की सम्भावना है ǀ आप आज शांत किन्तु दृढ हैं ǀआपने खूब सोच समझकर फैसले लिए हैं ǀ कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगें ǀकिसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है ǀ घर पर शांत और संतुष्ट बने रहेंगे ǀबोद्धिक उन्नति होगी ,प्रियजनों की और से कोई खुश कर देने वाली खबर मिलेगी

मिथुन राशि : आप अपने आस पास बदलाव लाने के लिए उत्साह से भरे हैं ǀलेकिन आपके लिए शांति से बैठकर यह सोचना अच्छा रहेगा कि क्या बदलाव की कोई जरुरत भी है ? अब जबकि आप अपनी परियोजनाओं को आगे बढाने की तैयारी कर रहे हैं,बेहतर होगा कि आप ये परियोजनाएं अपने लिए किसी और को चुनने दें ǀआप आज दृढ निश्चय से भरे रहेंगे

कर्क राशि : आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बिलकुल सही है ǀआज आप सामान्य से अधिक आक्रामक और दृढ व्यवहार करेंगे ǀइससे आसपास के लोगों को आश्चर्य होगा ǀ उन्हें शायद आपके बारे में अपनी राय बदलने पर भी मजबूर होना पड़े ǀ लेकिन उनके आश्चर्य की भावना से आपको आज जरुरी मौका मिल जाएगा ,इस अवसर का फायदा उठाने से न चूकें

सिंह राशि : आज आप जिद्दीपन के प्रति अपना स्वाभाविक झुकाव महसूस करेंगे ǀलेकिन जब आपको यह अनुभव होगा की ऐसा करना आपके हित में नही है तो आप पछतावा भी महसूस करेंगे ǀ अच्छे से स्थिति समझें,आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें ǀअगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी ख़ुशी मिलेगी

कन्या राशि : अब आपका हर काम और पूरा ध्यान अपने करियर के लिए है ǀ आप इस पर बिलकुल अपना पूरा ध्यान और समय लगा रहे हैं ǀ आपको थोड़ी सी राहत की जरुरत है और अच्छी बात यह है कि आप तब भी अपना लक्ष्य हासिल कर पायेंगे ǀ अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें
तुला राशि : यह समय दोस्तों के साथ हल्का –फुल्का समय गुजारने के लिए बहुत अच्छा है ǀकोई पार्टी करें या शाम को मस्ती के साथ गुजरें,आप पार्टी की जान बने रहेंगे ǀइस दौरान आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे जिसकी रुचियाँ आप जैसी होंगी और वो आप जैसे कार्यकलापों का आनंद लेगा ǀआपको अपनी क्षमता का अनुभव भी होगा
वृश्चिक राशि : आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी ǀ आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृति के आधार पर फैसले कर सकते हैं,लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे ǀआप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं ,लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा
धनु राशि :यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं,कुछ देर एकांत में बैठें ǀ पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं ǀ इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं ǀ यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं

मकर राशि : आपके दिमाग में आज कोई अद्भुत विचार आएगा और आपको इसे हाथोहाथ केवल इसीलिए रद्द नही क्र देना चाहिए क्योंकि आपको इसका हो पाना मुश्किल लग रहा है ǀ आज बड़ा सोचने और ऊँचाइयों को छूने का दिन है ǀ ऐसा करने के लिए आपको बाधाओं की सूची बनाकर अच्छी योजना बनानी अहि और आप पायेंगे कि परेशानियों से खुद-ब-खुद समाधान नजर आने लगेंगे

कुम्भ राशि : आज का दिन नई शुरुआत के लिए बिलकुल सही है ǀआप अपने आपको पीछे धकेलने वाली चीजों से आज मुक्त महसूस करेंगे ǀकिसी नए अवसर में जिंदगी बदलने की क्षमता है लेकिन आपको उसे समय रहते पकड़ना होगा ǀसमय रहते लिया गया निर्णयात्मक फैसला आपके लिए काफी महत्वपूरण एवं लाभकारी बदलाव ला सकता है

मीन राशि : आप अपने विस्तृत होते हुए परिवेश के बारे में बहुत अच्छा अनुभव करेंगे लेकिन आपके परिजन इसी को लेकर निराश होंगे ǀ जो आप करना चाहते हैं ,उसके लिए स्वयम को समर्पित कर दें ǀ पर्दे के पीछे काम न करें,आप जो भी कर रहे हैं,उसके बारे में जानने दें ǀ अपनी जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा