Skip to main content

महाराष्ट्र में बारिश के कारण मतदाता सूची को अपडेट करने में हुई देरी

RNE, NETWORK.

चुनाव आयोग ने कल जम्मू कश्मीर व हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। मगर झारखंड व महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों का कार्यक्रम जारी नहीं किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने बताया कि दो राज्यों का क्लब बनाकर चुनाव कराया जायेगा। महाराष्ट्र में बारिश के कारण मतदाता सूची को अपडेट करने में देरी हुई है।

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवम्बर को समाप्त हो रहा है। झारखंड में विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष 5 जनवरी को पूरा हो रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र व झारखंड को एक साथ रखा गया है।