Skip to main content

Bikaner Congress : जमीनी कार्यकर्ता को पार्षद का टिकट, निष्क्रिय बाहर होंगे

RNE Bikaner.

कांग्रेस में निष्क्रिय पदाधिकारियों की लिस्ट बनाई जा रही है। यह लिस्ट जिला अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश को भेजी जाएगी। इसके साथ ही जमीनी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के टिकट में तरजीह मिलेगी।

यह बात कांग्रेस “ए” ब्लॉक कमेटी की मीटिंग में ब्लॉक प्रभारी महासचिव फिरोज भाटी ने कही। ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी ने कहा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के साथ बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के 80 वार्ड में जाने का निर्णय किया है। इन वार्डो में कांग्रेस जनों के साथ मिलकर जनता की मूलभूत सुविधाओं में आने वाली समस्याओं का संग्रहण कर उनका समाधान करने का कार्य करेंगे।

प्रदेश सचिव साजिद सुलेमानी ने कहा, देश में मौजूदा हालात सही नहीं है। विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार को अपनी मनमानी करने से रोकना होगा। सफाई आयोग के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश लोहिया ने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। महंगाई की मार झेल रही जनता पर ऊर्जा मंत्री ने बिजली के बिलों पर फिक्स्ड चार्जेस बढा दिये हैं।

मीटिंग में बीकानेर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद असलम, श्याम लाल तेजी, एडवोकेट अशरफ उस्ता, जितेंद्र बिस्सा, यकीनूदीन डग्गा, राम रतन डेलू आदि ने भी अपने विचार रखें। संचालन हरिप्रकाश वाल्मीकि ने किया। मिटिंग के समापन में पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास,ए ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय कुमार व्यास को दो मिनट का मोन रख कर श्रदांजली दी गई।