Skip to main content

सदस्यता अभियान पर होगी चर्चा, हर बूथ पर 200 सदस्यों का लक्ष्य

RNE, NETWORK. 

दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में कीर्तिमान बनाने वाली भाजपा इस बार भी उसे बरकरार रखना चाहती है। भाजपा अगले महीने देशव्यापी अभियान शुरू कर रही है।

पार्टी ने राजस्थान में 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी ने कल 20 अगस्त को प्रदेश भाजपा ने एक कार्यशाला रखी है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कल पदाधिकारियों की बैठक भी की। प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने तय किया है कि करीब 52 हजार बूथों में प्रत्येक पर 200 सदस्य बनाये जाएंगे ताकि 1 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया जाये।

कल होने वाली कार्यशाला में सदस्य बनाने की प्रक्रिया समझाई जायेगी। राजस्थान में सदस्यता अभियान के लिए अरुण चतुर्वेदी को संयोजक बनाया गया है।