Skip to main content

मौसम : साफ आसमान, हल्की हवा, ठंडे मौसम से दिन शुरू

  • बीकानेर का तापमान बढ़ा, हल्के बादल रहेंगे

RNE, BIKANER. 

साफ आसमान के बीच चल रही ठंडी हवा से बीकानेर में मंगलवार की शुरुआत हुई। गर्मी का अहसास जरा भी नहीं था। मौसम अच्छा था। रात ठंडी होने के कारण सुबह उमस भी नहीं थी। इस कारण मॉर्निंग वॉक के लिए काफी लोग घरों से निकले हुए थे। चहल पहल भी अच्छी थी।

तापमान बढ़ा

बारिश के थम जाने के कारण दो दिन से बीकानेर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। ये मौसम की करवट है। मौसम विभाग के अनुसार अभी बीकानेर में बारिश की संभावना नहीं है। 3-4 दिन बाद जरूर ऐसी संभावना बन सकती है।

आज बादल रहेंगे

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज दिन में धूप निकलेगी और हल्के बादल रहेंगे। कल दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 36.2 डिग्री पर जा पहुंचा वही न्यूनतम तापमान भी 27.5 डिग्री पर जा पहुंचा।