Skip to main content

समान विचार वाले दलों के साथ पूरे राज्य का दौरा करूंगा : चम्पई सोरेन

RNE, NETWORK. 

जेएमएम से बगावत करने वाले पूर्व सीएम चम्पई सोरेन ने आज स्पष्ट कर दिया है कि वे राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे। झारखंड के आदिवासियों व गरीबों के लिए लगातार संघर्ष करेंगे।

आज पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने किसी दूसरे दल में जाने या राजनीति से सन्यास लेने की सभी बातों को खारिज कर दिया। 4 दिन पहले उन्होंने एक्स पर एक लंबा ट्वीट कर लिखा था कि वे जेएमएम से नाराज है। उनका अपमान किया गया है। इस हालत में मेरे पास यही विकल्प बचा है कि मैं अलग हो जाऊं और अपनी राह चलूं।

उन्होंने राजनीति से सन्यास लेने तक का विकल्प भी बताया। अपने घर से उन्होंने जेएमएम का झंडा उतार दिया और एक्स एकाउंट से भी जेएमएम हटा दिया।

भाजपा में जाने की खबरें

उनके दिल्ली जाने पर इस खबर ने जोर पकड़ा कि वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ 6 विधायक है। मगर ये हुआ नहीं। जिन विधायकों को साथ बताया वे सीएम हेमंत सोरेन के पास पहुंच गये। चम्पई खाली हाथ दिल्ली से लौट आये।

नये दल का संकेत

आज पत्रकारों से बात करते हुए चम्पई ने कहा कि वे राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे। पूरे राज्य का दौरा करेंगे। समान विचार वाले दलों का साथ लेंगे। इसे नया दल बनाने का संकेत माना जा रहा है।