Skip to main content

Saudi Arab : जीपीएस फेल होने से भारतीय-सूडानी भटके, दोनों की मौत

  • भूख-प्यास से तड़पकर मौत, चार दिन बाद मिली बॉडी
  • गाड़ी में तेल खत्म, मोबाइल की बेट्री डिस्चार्ज, किसी से मदद नहीं मिल सकी

RNE Network.

दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान में भटक जाने से एक भारतीय और उसके साथी सूडानी युवक की भूख-प्यास से मौत हो गई। दोनों के शव चार दिन बाद मिले हैं।

दरअसल 27 वर्षीय भारतीय युवक अपने सूडानी साथी के साथ सऊदी अरब में मौजूद दुनिया के सबसे बड़े रेतीले रेगिस्तान में जीपीएस फेल होने के चलते भटक गया था। स्थिति और खराब हो गई जब उसके वाहन का ईंधन और फोन की बैटरी ने भी साथ छोड़ दिया, जिसके बाद वह बिना भोजन पानी के रेगिस्तान में फंस गया।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब के रुब अल खली रेगिस्तान में फंसे जिस भारतीय युवक की मौत हुई है उसकी पहचान मोहम्मद शहजाद खान के रूप में हुई है। शहजाद तेलंगाना के करीमनगर जिले का रहने वाला था। वह तीन साल से सऊदी अरब स्थिति एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता था। शहजाद के साथ एक सूडानी नागरिक था। उसकी भी मौत हो गई। घटना के चार दिन बाद गुरुवार 22 अगस्त को उनके शव बरामद किए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों के शव उनके वाहन के बगल में टीलों के नीचे पड़े मिले थे।

जीपीएस सिग्नल फेल, फोन भी बंद

रिपोर्ट में बताया गया है कि शहजाद और उसका सूडानी साथी जीपीएस सिग्नल फेल होने के चलते रेगिस्तान में खो गए थे। स्थिति और खराब हो गई जब शहजाद के मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो गई, जिसके चलते दोनों मदद नहीं मांग सके। इसके अलावा उनके वाहन का ईंधन भी खत्म हो गया था, जिससे बिना भोजन और पानी के रेगिस्तान में फंस गए। दोनों ने रेगिस्तान की तपती गर्मी में जिंदा रहने के लिए संघर्ष किया, लेकिन भूख और डिहाइड्रेशन ने उनकी जान ले ली।