Skip to main content

Jharkhand : चंपई की अमित शाह से मीटिंग, हेमंत बिस्वा साथ रहे

Champai Soren : 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे

RNE Network.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन गृह मंत्री अमित शाह से मिले। आसाम के मुख्यमंत्री हिमन्त  बिस्वा सरमा भी साथ थे।

लंबे राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अब स्पष्ट हो गया है कि जेएमएम से बगावत करने वाले झारखंड के नेता चम्पई सोरेन नई पार्टी नहीं बनायेंगे, वे भाजपा में शामिल होंगे। जब जेएमएम नेता हेमंत सोरेन जेल में थे तो उन्होंने चम्पई को सीएम बनाया था। वापस हेमंत के सीएम बनने पर चम्पई ने बगावत कर दी।

अब चम्पई शुक्रवार 30 अगस्त को भाजपा में शामिल हो रहे हैं। असम के सीएम और राज्य के भाजपा प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि चम्पई रांची में 30 अगस्त को आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो जायेंगे।


हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के दिग्गज आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की. वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे। ’

झारखंड मुक्ति मोर्चा  के नेता सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था और घोषणा की थी कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में फैसला करेंगे। यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दरअसल हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन ने ही मुख्यमंत्री बन पार्टी और झारखंड की कमान संभाली थी। हेमंत के जेल से बाहर आते ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा था कि वह राजनीति नहीं छोड़ेंगे और नया सियासी दल बनाने का विकल्प उनके लिए हमेशा खुला है। गौरतलब है कि चंपई सोरेन को 1990 के दशक में पृथक राज्य बनाने की लड़ाई में उनके योगदान के लिए “झारखंड का टाइगर” उपनाम दिया गया था।