Skip to main content

मेघालय में एक दो साल के बच्चे में पोलियो इंफेक्शन पाया गया

RNE, Network

एक यादगार तारीख। भारत के लिए ये बड़ा दिन था। इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था। ये वो तारीख थी जिसके ठीक 3 साल पहले भारत में पोलियो का आखिरी केस दर्ज किया गया था।

भारत मे एक बार फिर पोलियो को लेकर खबरें बन रही है। मेघालय में पोलियो का एक केस मिला है। इसे लेकर अफरा तफरी मची देख स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में कहा है कि इसमें इतना घबराने की जरूरत नहीं है।

यह वैक्सीन डिराइव्ड मामला है। इसका मतलब यह है कि इंफेक्शन पोलियो की वैक्सीन में मौजूद वायरस के कमजोर स्ट्रेन की वजह से फैला है। यह ‘ वन्स इन अ व्हाइल केस ‘ है। इसका खतरा उन बच्चों को अधिक होता है जिनकी इम्युनिटी बहुत कमजोर होती है।