Skip to main content

पेशी पर आये केसरीसिंहपुर नागर हत्याकांड के आरोपियों पर लाठियों-पत्थरों से हमला

  • अचानक हमले से हतप्रभ लोग, जमा हो गई भारी भीड़, बमुश्किल दोनों पक्षो को अलग किया

RNE, Sriganganagar.

राजस्थान के श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर में बुधवार का हैरान करने वाला हमला हुआ। यहां पेशी पर आये हत्या के आरोपियों पर कुछ लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। पत्थरों, लाठियों के साथ किये गये अचानक हमले से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस भी समझती या हमले को नाकाम करती उससे पहले माहौल काफी गरमा गया। डंडे, पत्थर भी चले। कोर्ट परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग-अलग किया।

मामला यह है:

दरअसल बुधवार को श्रीगंगानगर कोर्ट में केसरीसिंहपुर के चर्चित नागर हत्याकांड में जमानत पर चल रहे तीन अरोपी पेशी पर आये थे। अचानक लगभग एक दर्जन युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठियों-पत्थरों के साथ हमला करने से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एकबारगी दोनों पक्ष आमने-सामने दिखे। अचानक हुए हमले से पुलिस संभलती तब तक माहौल काफी गरमा गया। भारी भीड़ भी जमा हो गई। इसी बीच पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।

10 हिरासत में:

अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। मोटे तौर पर माना जा रहा है कि ये मृतक नागर के पक्ष वाले या समर्थक थे।

क्या है नागर हत्याकांड:

दरअसल श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर में अक्टूबर 2022 में उधमसिंह चौक पर बाइक सवार युवकों ने सुनील नागर और उसके साथियों पर गोलियां चला दी थी। सुनील और उसके साथी कार में सवार थे। वारदात के दौरान अचानक हमला होने से कार अनियंत्रित हो गई और ट्रॉले से टकरा गई। इससे सुनील और उसके साथी गंभीर घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान सुनील नगर की मौत हो गई। पुलिस ने उस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जिनकी बाद में जमानत हो गई। उसी केस में हत्या के आरोपी आज कोर्ट में पेशी पर आए थे।