Skip to main content

मौसम : खुशनुमा मौसम से बीकानेर में शुरू हुआ दिन

** आज छितराए बादल रहेंगे
** राज्य में कई जगह बारिश

RNE, Bikaner

ठंडे मौसम से बीकानेर में गुरुवार का दिन शुरू हुआ। तीन दिन से सुबह सुहावनी है। गर्मी का जरा भी असर नहीं रहता। मंद मंद ठंडी हवा मौज़म को खुशगवार बनाती है। आकाश में बादल भी थे। रातें अब लगातार ठंडी रहने लगी है जिसके कारण सुबह भी सुहावनी हो जाती है। अच्छे मौसम के कारण सड़क व पार्कों में वॉक करने वालों की संख्या में भी रोज वृद्धि हो रही है। अल सुबह सड़क पर चहल पहल शुरू हो गई।

राज्य में मानसून सक्रिय है

राज्य पर मानसून अब भी मेहरबान है। कई हिस्सों में कम तो कहीं अच्छी बारिश हो रही है। कल माउंट आबू और श्रीगंगानगर में बारिश अच्छी हुई। दक्षिणी हिस्से में भी अनेक जगहों पर कहीं मंद तो कहीं मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी 31 अगस्त तक कई जगहों पर बारिश के आसार हैं।

बीकानेर में आज बादल रहेंगे

मौसम विभाग, जयपुर के अनुसार आज बीकानेर में धूप निकलेगी। छितराए बादल आयेंगे। दो दिन से बीकानेर के तापमान में लगातार गिरावट भी हो रही है। कल बीकानेर का अधिकतम तापमान 34. 3 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान भी 26.5 पर अटका। धीरे धीरे अब यहां के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है।