Skip to main content

कांग्रेस विधायक के सवाल पर राज्य सरकार ने कहा ऐसी कोई मंशा नहीं

** सरकार ने इसकी मनाही की
** विधायक के सवाल का जवाब

RNE, Network

प्रदेश में राज्य कर्मचारियों के लिए चार दिन दफ्तर व एक दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने से राज्य सरकार ने इंकार कर दिया है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरकार ने लिखित में यह उत्तर दिया है।

कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर ने सरकार से पूछा था कि कर्मचारी संघों ने चार दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की है, क्या सरकार उसे लागू करने का विचार रखती है।

इसके जवाब में सरकार ने माना है कि कर्मचारी संघों की तरफ से ये मांग की गई थी, लेकिन सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है। कर्मचारी संघों को आशंका है कि राज्य सरकार पांच दिन की बजाय छह दिन का सप्ताह लागू कर सकती है। हालांकि सरकार ने विधानसभा में इससे भी इंकार किया है।