Skip to main content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरे देश में सदस्यता अभियान का करेंगे शुभारंभ

** सीएम, मंत्री कल लेंगे सदस्यता
** पीएम शुरू करेंगे अभियान

RNE, Network

भाजपा का सदस्यता अभियान आज से आरम्भ होगा। आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्य बनने के साथ ये अभियान शुरू होगा।
मंगलवार से प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। सदस्यता अभियान के संयोजक अरुण चतुर्वेदी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ अभियान शुरू होगा।

अभियान के तहत मिस्ड कॉल, नमो एप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन करके कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है।
प्रदेश में सभी 51 हजार बूथों पर 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में सदस्यता का पहला चरण 30 सितंबर तक चलेगा।