Skip to main content

Bikaner : फैक्ट्री में युवक की हत्या, म्यूजियम सर्किल पर जाम, बढ़ रहा आक्रोश

RNE, Bikaner.

बीकानेर की एक फैक्ट्री में युवक की हत्या के मामले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हत्या हुए 48 घंटे से अधिक समय हो गया है। परिजन-प्रदर्शनकारी शव लेने को तैयार नहीं है। अब नेशनल हाइवे के पास म्यूजियम सर्किल पर धरना देकर बैठ गये हैं।

भाजपा-कांग्रेस नेताओं के साथ ही सर्वसमाज के लोग धरने पर बैठे हैं। रास्ता जाम कर दिया है। भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर मौजूद हैं। बार-बार की वार्ताओं के बाद भी मसलने का हल नहीं निकल पाया है।

दरअसलन रविवार तड़के खारा स्थित गोदारा पीओपी फैक्ट्री में एक युवक नरेन्द्रसिंह पुत्र गिरधारी सहिं की हत्या हो गई। घटना की सूचना मिलने के साथ ही परिजन मौके पर पहुंचे और रविवार को पूरे दिन फैक्ट्री के आगे धरना दिये बैठे रहे। युवक की जहां मौत हुई थी वहीं खुले में शव पड़ा रहा उसे ढंका तक नहीं गया। देर रात तक बातचीत चलती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अलबत्ता रात को शव पोस्टमार्टम के लिये ले जाने पर सहमति बन गई।

सोमवार सुबह फिर पोस्टमार्टम रूम के आगे धरना लगा दिया। बात बनती नहीं दिखी तो आक्रोशित लोग जयपुर रोड हाइवे पर पहुंच गये। म्यूजियम सर्किल पर धरना दे दिया। टायर जलाकर हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। बार-बार वार्ताएं हुई लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

भाजपा देहात अध्यक्ष जालमसिंह भाटी भी पहुंचे। बातचीत की मांग-पत्र लेकर पुलिस अधिकारियों को दिया लेकिन कोई हल नहीं निकला। धरनास्थल पर भाजपा नेता सुरेन्द्रसिंह शेखावत, भगवानसिंह मेड़तिया, कांग्रेस नेता प्रहलादसिंह मार्शल, समाजसेवी दिनेश भदौरिया सहित बड़ी तादाद में सर्वसमाज के लोग मौजूद हैं।

ये हैं प्रदर्शनकारियों की मांग:

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि थानाधिकारी की उपस्थिति मं साक्ष्य नष्ट किये गये। ऐसे में थानाधिकारी को सस्पेंड किया जाए। इसके साथ ही हत्यारों को उपयुक्त धाराओं में गिरफ्तार किया जाए। मृतक के परिजनों को 50 लाख रूपए मुआवजा दिया जाए। मृतक के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएं।