Skip to main content

Jaipur : देर रात सरकार ने की बड़ी घोषणाएं, निकाय चुनाव में पड़ेगा बड़ा असर

  • राजस्थान में बड़ी घोषणाएं : 02 नए नगर निगम, 03 नगर परिषद, 07 नई पालिका, 04 पालिकाएं क्रमोन्नत
  • Jaipur : देर रात सरकार ने की बड़ी घोषणाएं, निकाय चुनाव में पड़ेगा बड़ा असर
  • 2 जिलों में नगर निगम की अधिसूचना जारी
  • 3 नए नगर परिषद और 7 नई नगर पालिका घोषित
  • 4 नगर पालिकाओं को किया गया क्रमोन्नत

RNE Jaipur.

राजस्थान सरकार ने देर रात प्रदेश में स्थानीय निकायों के स्वरूप में बड़ा बदलाव घोषित किया है। राज्य सरकार ने 2 जिलों की नगर परिषद को नगर निगम घोषित किया गया है। इसके साथ ही 3 नए नगर परिषद, 4 नगर पालिकाओं को क्रमोन्नत किया गया है। जबकि 7 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका घोषित किया गया है।

भीलवाड़ा और पाली अब नगर निगम :

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भीलवाड़ा नगर परिषद और पाली नगर परिषद को नगर निगम घोषित किया गया है।

3 नगर पालिका को नगर परिषद, 4 क्रमोन्नत :

राज्य सरकार ने नगर पालिका पुष्कर, नगर पालिका लालसोट और नगर पालिका शाहपुरा (जयपुर) को नगर परिषद घोषित किया है। साथ ही दौसा की महवा, चूरू की तारानगर, सीकर की लोसल और दौसा की बांदीकुई नगर पालिका को क्रमोन्नत किया गया है।

7 ग्राम पंचायतें नगर पालिका घोषित :

अधिसूचना के अनुसार अब जोधपुर की ग्राम पंचायत कुड़ी भगतासनी और तिंवरी, जयपुर की ग्राम पंचायत जमवारामगढ़, झुंझुनूं की ग्राम पंचायत डूंडलोद, सुलताना और जाखल के अलावा जालोर की ग्राम पंचायत सायला को चतुर्थ श्रेणी नगर पालिका घोषित किया गया है।

सरपंच बन गए पालिकाध्यक्ष, उप सरपंच उपाध्यक्ष :

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत कुड़ी भगतासनी के सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए विद्यमान सीमाएं ही नवगठित नगर पालिका की स्थानीय सीमाएं रहेंगी। जबकि निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंच नवगठित नगर पालिका में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड सदस्य होंगे।