Skip to main content

ढाई साल पहले भाजपा में आई अपर्णा को योगी सरकार में मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

RNE, Network

भाजपा ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष बना चौंका दिया है। वे काफी समय पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थी।

अपर्णा ने 2022 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थामा था। पहले उनको विधानसभा व बाद में लोकसभा चुनाव भाजपा से लड़ाने की चर्चा थी। वो चुनाव नहीं लड़ाए गये। अब काफी दिनों उनके इस मनोनयन की चर्चा थी। कल उनका मनोनयन कर दिया गया।