Skip to main content

गहलोत के दो ओएसडी रहे भी पदोन्नत

  • सबको राजस्थान कैडर दिया

RNE Network.

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किया गया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इन्हें प्रमोट करने के आदेश कल जारी कर दिए।

प्रमोट हुए सभी 11 अफसर 1997 बैच के आरएएस हैं। आरएएस से आईएएस बने अफसरों को 2023 की वैकेंसी से प्रमोट किया गया है। इन सबको राजस्थान कैडर दिया गया है। आईएएस बने अफसरों में शाहीन अली खान, आकाश तोमर, अरुण कुमार हसीजा, मनीष गोयल, मातादीन मीणा, कमल राम मीणा, केसर लाल मीणा, हिम्मत सिंह बारहठ, पुरुषोत्तम शर्मा, देवाराम सैनी और अजय असवाल शामिल है।

इनमें देवाराम सैनी पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रह चुके हैं। शाहीन अली और अजय असवाल गहलोत राज में सीएमओ में संयुक्त सचिव रहे हैं। पुरुषोत्तम शर्मा गहलोत सरकार के समय दो साल डीपीआर रहे हैं।