Skip to main content

CHURU : प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, प्रभारी सारस्वत ने राठौड़ के निवास पर सदस्यता अभियान का आगाज किया

  • ताराचंद सारस्वत की मौजूदगी में राजेन्द्र राठौड़ के घर सदस्यता अभियान
  • चूरू: प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, प्रभारी सारस्वत ने राठौड़ के निवास पर सदस्यता अभियान का आगाज किया

RNE, CHURU. 

भाजपा के कद्दावर नेता राजेन्द्र राठौड़ के निवास से बुधवार को चूरू में भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज हुआ। पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी के साथ ही सदस्यता अभियान के प्रभारी श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सदस्यता अभियान की जरूरत, इसके प्रभाव और अभियान चलाने की बारीकियां वक्ताओं ने बताई। इस मौके पर बगड़ी, सारस्वत सहित भाजपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया।

इस अवसर पर बोलते हुऐ प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि यह सदस्यता अभियान राष्ट्रिय एकता एवम् अखण्डता को सुनिश्चित करने वाला है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का कार्य करता है।

उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम सर्व स्पर्शी एवम् सर्व व्यापक कार्यक्रम है। जिसमें समाज के सभी वर्गो के लोगो को जोड़ा जायेगा। उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बारे में कहा कि मुख्यमंत्री का एक मात्र विजन प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाना है।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान जिला प्रभारी ताराचंद सारस्वत ने कहा कि यह सरकार उम्मीदो की सरकार है। लोगो में इस सरकार के माध्यम से विकास की उम्मीद जागृत हुई है।

उन्होने सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुऐ कहा कि यह अभियान ऐसा अभियान है जिससे पार्टी की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नये लोग राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ जुड़ेगे। उन्होने सभी कार्यकर्ताओ से अपील की कि वे समय के अनुसार शीध्रता से कार्य कर इस अभियान को सफल बनाये जिससे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा आगे बढ़ सके।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि इस अभियान की सफलता हम सब के प्रयासो में ही निहित है। हम जितना प्रयास करेंगे उतनी ही सफलता हमे इस अभियान में मिलेगी। प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के लिए सभी कार्यकर्ताओ को दिनरात एक जुट होकर कार्य करना होगा। हम सब भाजपा परिवार के सदस्य है और अपने परिवार को विस्तृत करना हम सब का दायित्व है।

पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने इस अभियान को ऐतिहासिक अभियान बताते हुऐ कहा कि जिस प्रकार परिवार के विकास की इच्छा परिवार के सदस्यो में हेती है उसी प्रकार इस अभियान के माध्यम से हम सब भाजपा परिवार के बढ़ोतरी की कामना करते है।

कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुऐ जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि यह सदस्यता अभियान पार्टी में गतिशीलता पैदा करता है। जब पार्टी गतिशिल होती है तो नये विचारो को उदभव होता है जो किसी भी संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक होता है।

राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत ने कहा कि आध्ुनिक समय में कई आधुनिक संसाधनो का प्रयोग कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा हैं यह एक उपलब्धि है और हमे प्रयास करके पार्टी द्वारा निर्धारित सदस्य संख्या से अधिक सदस्य बनाने का प्रयास करना चाहिए।