Skip to main content

कवलजीत सिंह अजराना को पाक आर्मी के साथ फोटो लेना पड़ा भारी

RNE, NETWORK .

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के एक घोषित प्रत्याशी कंवलजीत सिंह अजराना को अपना टिकट वापस लौटाना पड़ा।

FILE : कंवलजीत सिंह अजराना पाकिस्तान आर्मी के साथ

भाजपा ने जैसे ही उनको अपना उम्मीदवार घोषित किया, विवाद शुरू हो गया। विवाद के चलते उन्हें टिकट वापस लौटाना पड़ा।


वाकिया ये है कि हरियाणा की पिहोवा सीट से भाजपा ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह का टिकट काटा। उनकी जगह पार्टी ने कवलजीत सिंह अजराना को उम्मीदवार घोषित किया।

उनको उम्मीदवार बनाते ही उनकी पाकिस्तान आर्मी के साथ फोटो वायरल हो गई, जिससे स्थानीय स्तर पर भारी विरोध का उन्हें सामना करना पड़ा। इस विरोध के बाद उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया।