Skip to main content

भाजपा ने दूसरी सूची में 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किये

RNE, NETWORK. 

भाजपा हरियाणा चुनाव को लेकर गम्भीर है और हर वर्ग को साधने में जुटी है। 10 साल से राज्य में भाजपा का शासन है और वो एन्टीनकम्बेंसी को तोड़ना चाहती है। इसका उदाहरण पार्टी अपनी दूसरी सूची से दिया है।

भाजपा ने दूसरी सूची में 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किये हैं। भाजपा अब तक हरियाणा में 90 सीटों में से 88 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने दूसरी सूची में दो मुस्लिम उम्मीदवार उतार विपक्षियों को चकित कर दिया है।

भाजपा ने इस सूची में फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से एजाज खान को चुनाव मैदान में उतारा है।