Skip to main content

आज खास : पूर्णिमा शाम 06:00 PM बजे तक, मघा रात्रि 10:20 बजे तक, राहू काल सुबह 10:00 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 24/02/2024

सम्वत् : 2080

मास : माघ शुक्ल पक्ष

तिथि : पूर्णिमा 06:00 PM तक उपरांत प्रतिपदा

वार : शनिवार

सूर्योदय : प्रातः 7:10 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:29 बजे

ऋतू : शिशिर

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : मघा 10:20 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी

योग : अतिगण्ड 01:34 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग

करण : बव 06:00 PM तक, बाद बालव

चन्द्रमा : चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कुम्भ राशि में रहेगा

राहू काल : आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर 11:25 बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
काल 07:10 AM 08:35 AM
शुभ 08:35 AM 10:00 AM
रोग 10:00 AM 11:25 AM
उद्वेग 11:25 AM 12:49 PM
चर 12:49PM 02:14 PM
लाभ  02:14 PM 03:39 PM
   अमृत  03:39 PM 05:04 PM
काल  05:04 PM 06:29 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ  06:29 PM  08:04 PM
उद्वेग  08:04 PM  09:39 PM
शुभ 09:39 PM  11:14 PM
अमृत  11:14 PM  12:49 AM
चर  12:49 AM 02:24 AM
रोग  02:24 AM 03:59 AM
काल   03:59 AM 05:34 AM
लाभ  05:34 AM 07:09 AM

* अगला दिन

मेष राशि : आज आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अपनी प्रतिभा का सही उपयोग करने का प्रयास करें। आत्मविश्वास में कमी आयेगी।

वृषभ राशि : कुछ लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मन में असमन्जस जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी लापरवाही बिल्कुल न करें। बाहर का भोजन करने से आपको बचना चाहिये।

मिथुन राशि : सेहत की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है। इन्टरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। धार्मिक और अध्यात्मिक चर्चाओं में रुचि ले सकते हैं। माता-पिता आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। बच्चों के साथ आनन्द का समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि : किसी बात को लेकर मन में तनाव रहेगा। क्रोध में आकर कुछ भी बोलने से बचें। परिजनों के साथ मतभेद सामने आ सकते हैं। छोटी-मोटी दुर्घटना होने की आशंका है। नये प्रोजेक्ट्स की शुरुआत आज न करें।

सिंह राशि : घर में कोई शुभ कार्य सम्पन्न हो सकता है। लोग आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे। फिर भी विवादित मुद्दों पर चर्चा से दूरी बनाकर रखना चाहिये। धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं। सन्तान के लिये समय अच्छा रहेगा।

कन्या राशि : कारोबार में कुछ व्यवहारिक चूक कर सकते हैं। जीवनसाथी से बहस हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में आपको कठोर निर्णय लेने से बचना चाहिये। यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। दिनचर्या बहुत अच्छी नहीं रहेगी। महँगी वस्तुओं की खरीदारी में जल्दबाजी न करें।

तुला राशि : कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके लिये अनुकूल रहेंगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका सम्पर्क मजबूत होगा। व्यापार में सहयोगियों से परामर्श लेना हितकर होगा। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का अच्छा उपयोग कर पायेंगे।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। धैर्यपूर्वक विचार करना बेहतर होगा। काम की अधिकता के कारण थकान हो सकती है। कुछ नजदीकी सहकर्मियों की कार्यशैली से आप नाखुश हो सकते हैं।

धनु : स्वास्थ्य से जुड़े कष्टों का निवारण होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सहभागिता बढ़ने वाली है। यात्रा का आनन्द उठायेंगे। घर में बड़ों की सलाह से काम करना बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिये दिन कुछ खास नहीं रहेगा। सुख-समृद्धि में कमी आयेगी।

 मकर राशि : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज आपको भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। आपको अवमानना झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। किसी से भी धन उधार लेन-देन न करें। विद्यार्थी अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

कुम्भ राशि : दाम्पत्य जीवन में प्रेम भावना और सामन्जस्य भाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में गति आ सकती है। अपने निजी मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप न करने दें। किसी उलझन से बाहर निकल सकते हैं। अपने दायित्वों को निर्वहन करना चाहिये। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

मीन राशि : घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। विरोधियों को अच्छी तरह से परास्त कर पायेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी।