Skip to main content

गिरधर जोशी का आकस्मिक निधन, अंत्येष्टि अभी 10:30 AM पर

RNE, BIKANER

पीबीएम अस्पताल से सेवानिवृत्त समाजसेवी गिरधर जोशी का आज सुबह 7 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार अभी 10.30 बजे नतत्थुसर गेट स्थित उनके पैतृक श्मसान में होगा।


जोशी की तबीयत कल रात बिगड़ी थी। उन्हें घबराहट महसूस हुई। उन्हें सुबह पीबीएम अस्पताल लेकर गये जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वे पूर्व विधायक स्व गोपाल जोशी के भतीजे थे। उनके परिवार उनके दो पुत्र है।

 

गौर तलब है कि गिरधर जोशी ने बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर सेवाएं दी। उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयास और संपर्कों का भी हॉस्पिटल के विकास में उपयोग किया। जोशी सेवाभावी व्यक्ति थे जो दुख-दर्द में एक आवाज पर साथ चल पड़ते। यही वजह है उनके निधन का समाचार मिलते ही सैकड़ों लोग उनके निवास पर पहुंच चुके हैं।