Skip to main content

हादसे में 20 घायल, 10 रैफर, सभी बीछवाल इलाके के, ज्यादातर एक परिवार के

RNE, BIKANER. 

रामदेवरा से लौटते बीकानेर के यात्रियों से भरी एक गाड़ी पलट जाने से घायल हुए 20 से ज्यादा यात्री बीकानेर में बीछवाल थाना इलाके के निवासी है। इनमें से 10 को जोधपुर रैफर किया गया है। रैफर किये गये 10 घायलों में पांच बच्चे हैं जिनकी उम्र तीन से सात साल के बीच है।

हादसा फलौदी जिले के मतौड़ा थाना इलाके में मतौड़ा से सिरमंडी के बीच हुआ। मतौड़ा थानाधिकारी अचलाराम ढाका के मुताबिक मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर सभी घायलों को पहले स्थानीय हॉस्पिटल पहुंचाया जहां से 10 को जोधपुर रैफर किया गया है।


मतौड़ा थाना के मुंशी ने बताया कि बीकानेर के यात्री रामदेवरा दर्शन करने के बाद ओसियां गये थे। वहां से दर्शन के बाद बीकानेर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भारतमाला रोड पर हादसा हो गया। घायलों में दो को फ्रेक्चर या गहरी चोट लग रही है। बाकी किसी की हालत गंभीर नहीं दिख रही। इसके बावजूद प्राथमिक चिकित्सा के बाद एहतियातन डॉक्टर्स ने 10 को रैफर किया है।


ये 10 जोधपुर रैफर :

  • 01 विजय पुत्र ओमप्रकाश उम्र 5 साल
  • 02 चीकू पुत्री ओमप्रकाश उम्र 4 साल
  • 03 मनीषा पुत्री ओमप्रकाश उम्र 7 साल
  • 04 गुलाब पत्नी ओमप्रकाश उम्र 30 साल
  • 05 पूजा पुत्री आत्माराम उम्र 25 साल
  • 06 पवन पुत्र महावीर उम्र 3 साल
  • 07 महेंद्र पुत्र महावीर उम्र 6साल
  • 08 महावीर पुत्र समदरम उम्र 29 साल
  • 09 अर्जुन पुत्र लालाराम उम्र 23 साल
  • 10 सरदारा राम पुत्र थाना राम उम्र 40 साल

यह भी पढ़े :