Skip to main content

आर्य समाज : वैदिक, राष्ट्र उत्थान कामों को गति दी जाएगी

महेश आर्य सर्व सम्मति से प्रधान बने

RNE Bikaner.

महर्षि दयानंद मार्ग स्थित आर्य समाज के प्रधान का वार्षिक चुनाव सोमवार को हुआ। धर्मवीर गोम्बर की अध्यक्षता में प्रधान पद के लिए हुए निर्वाचन में महेश आर्य सर्व सम्मति से निर्वाचित हुए। धर्मवीर जी और डॉ सतीश जी ने ओम पट्टिका ओढ़ाकर महेश आर्य को बधाई दी। महेश आर्य ने प्रधान पद पर सर्व सम्मति से निर्वाचित होने पर उपस्थित सभासदों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि शीघ्र ही लोकार्पण पश्चात यहां वेदिक और राष्ट्र उत्थान कार्य कर्मों की शुरुआत होगी।

इससे पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद ने विगत वर्ष 2023-24 की गतिविधियों और भवन निर्माण के बारें में विस्तृत जानकारी दी। धर्मवीर जी- सरोज जी दंपति के यज्ञमानत्व तथा रूपा जी के ब्रह्मत्व में साप्ताहिक यज्ञ हुवा। उपस्थित रूपा जी, सरोज जी, उषा जी, अमिता जी, लक्ष्मी जी, पुष्पा जी आर्य, बंग्ला जी, रूपा जी चौधरी, पुष्पा जी सोनी आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। सत्यार्थ प्रकाश का वाचन डॉ सतीश जी ने किया। अंत में शांति पाठ पश्चात वेदिक उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।