Skip to main content

NEW DELHI : अरविंद केजरीवाल ने मंत्री आतिशी पर जताया भरोसा

RNE, NETWORK.

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। अरविंद केजरीवाल ने मंत्री आतिशी पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है।

आतिशी वर्तमान में कई बड़े मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रही है। गौरतलब है कि रविवार को ही केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था, उनका कहना था कि जब तक जनता उन्हें फिर से नहीं चुनती वे मुख्यमंत्री का पदभार नहीं संभालेंगे। इसी के चलते आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।