Skip to main content

कर्नाटक में भाजपा विधायक मुनिरत्ना गिरफ्तार

RNE, NETWORK.

कर्नाटक में भाजपा के विधायक एन मुनिरत्ना को कल बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक जी की मुश्किलें इससे बढ़ गई है। उन्हें बलात्कार के एक मामले में कल गिरफ्तार कर लिया गया।

मुनिरत्ना व उनके 6 साथियों के खिलाफ एक 40 वर्षीय महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि इन लोगों ने उसके साथ एक रिसोर्ट में बलात्कार किया। विधायक मुनिरत्ना पर दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद भाजपा विधायक के साथ 6 अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है।