Skip to main content

New Delhi : संगठन गठन पर बात, उप चुनाव पर भी मंथन

RNE, NETWORK. 

राजस्थान को लेकर आज दिल्ली में भाजपा की एक अहम बैठक हुई है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रदेश भाजपा प्रभारी राधामोहन अग्रवाल व प्रदेश भाजपा महामंत्री दामोदर अग्रवाल शामिल थे। कल पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने राज्य भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ व प्रभारी राधा मोहन के साथ बैठक की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में मुख्य रूप से संगठन के नए पदाधिकारी बनाने पर बात हुई। मदन राठौड़ को अब प्रदेश के लिए नई टीम बनानी है, उस पर मंथन हुआ। कई पदाधिकारी सांसद, विधायक बन गए हैं तो उनकी जगह भी नये लोगों को लाना है। कई पदाधिकारियों को हटाया भी जाना है। इस बैठक में नए बनाये जाने वाले पदाधिकारियों पर व आने वाले उप चुनावों पर मंथन हुआ।

आज की बैठक में भाग लेने के लिए राधा मोहन के साथ प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल को खास तौर पर बुलाया गया। इस बैठक में उप चुनाव की रणनीति व वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि शीघ्र ही भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है।