Skip to main content

मौसम सुबह और रात ठंडी, दिन में गर्मी, खुले आकाश से दिन शुरू

  • मानसून की विदाई, तापमान अब बढ़ने लगा

RNE, BIKANER. 

सुबह खुले आकाश ने बीकानेर में मंगलवार का स्वागत किया। कल दिन में जो गर्मी थी वो रात को और सुबह नहीं थी। सुबह हवा नहीं थी मगर गर्मी का अहसास भी नहीं था। लोग अब बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए घरों से निकलने लगे हैं। पार्कों में भी अच्छी खासी भीड़ रहती है। सुबह से ही सड़कों पर ज्यादा चहल पहल थी।

मानसून की विदाई

राज्य के जैसलमेर जिले के साथ जोधपुर व बाड़मेर के कुछ भागों से आज मानसून की विदाई हो गई। इस बार ये विदाई एक सप्ताह देरी से हुई है।

बीकानेर, श्रीगंगानगर के कुछ हिस्सों से मानसून अगले 24 से 48 घन्टों में विदा हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की तरफ से 25 सितम्बर तक राज्य में कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया।

बीकानेर में धूप रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार आज भी बीकानेर में कल की तरह गर्मी रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.6 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक जा पहुंचा।