Skip to main content

महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों से पहले कई ताबड़तोड़ घोषणाएं

RNE, NETWORK. 

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले कई ताबड़तोड़ घोषणाएं हो रही है। हर वर्ग को जहां लाभ देने का प्रयास हो रहा है, वहीं कई जगहों के नाम भी बदले जा रहे हैं।

सरकार ने अब पुणे एयरपोर्ट का नाम ‘तुकाराम महाराज एयरपोर्ट’ कर दिया है। इसके अलावा महाराष्ट्र में ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए अलग से बोर्ड बनाने की भी कल घोषणा की गई। विप्र फाउंडेशन के संयोजक संस्थापक सुशील ओझा ने इस बोर्ड के गठन पर महाराष्ट सरकार का आभार व्यक्त किया है।