Skip to main content

मौसम : सुबह सुहावनी, आकाश साफ, तापमान भी बढ़ने लगा

  • मानसून की हो गई विदाई, बीकानेर में बदल रहा मौसम

RNE, BIKANER

शुक्रवार की सुबह बीकानेर में सुहावनी थी। कल दिन की गर्मी के बाद रात को चली हवा का असर भी सुबह तक था इस कारण गर्मी नहीं थी। हवा तो नहीं चल रही थी मगर उमस का भी कोई अहसास नहीं था। इस कारण काफी लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। कॉलोनियों के पार्क में भी बुजुर्गों व महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ थी।

मानसून की विदाई

बीते 24 घन्टों में राज्य के किसी भी जिले में बारिश के समाचार नहीं थे। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बादल तो थे मगर बारिश नहीं। कहीं से मध्यम या तेज बारिश की सूचना मौसम विभाग को नहीं थी।

बीकानेर में बदल रहा मौसम 

अब बीकानेर में भी मौसम बदलने लग गया है। दिन में जहां पारा 40 तक रहता है वहीं ये पारा रात को गिर जाता है। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री था तो न्यूनतम पारा 29.4 डिग्री रहा। रात और दिन के पारे में 10 डिग्री तक का अंतर मौसमी बीमारियां बढायेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा।