Skip to main content

भाजपा सदस्यता अभियान : अब तक 24 लाख ही सदस्य बने, टारगेट 1.20 करोड़ का……

  • अब तक केवल 24 लाख सदस्य
  • टारगेट पूरा करने के निर्देश

RNE NETWORK
इस बार भाजपा का सदस्यता अभियान राज्य में सिरे नहीं चढ़ पाया है और इस कारण से पार्टी नेता यहां के नेताओं से नाराज है। कल सदस्यता अभियान को लेकर जयपुर में पार्टी की बैठक भी हुई। जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने नाराजगी जताई।


गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से उन्होंने सवाल किया कि आप प्रवास पर क्यों नहीं जा रहे? फील्ड में क्यों नहीं गए ?सदस्यता पर गम्भीरता से काम करना जरूरी है।


दूसरे राज्यों की तुलना में राजस्थान में अब तक करीब 24 लाख ही सदस्य बने हैं, जबकि टारगेट 1.20 करोड़ का है। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि अगले 18 दिनों में सदस्यता को गति देने के लिए 3 महा अभियान चलेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने भी अभियान को गति देने के निर्देश दिए।