Skip to main content

Ujjain : महाकाल मंदिर में दीवार ढहने से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया

RNE Network.

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर से बुरी खबर सामने आई है। भारी बारिश के बीच यहां एक दीवार गिर गई जिसमें कई श्रद्धालु दब गए।

घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि किसी की जान जाने की अभी कोई खबर नहीं है।

घटना यह है : 

दरअसल उज्जैन में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार की दीवार गिर गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। मंदिर प्रशासन समिति के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के साथ रेस्क्यू टीम का बचाव कार्य जारी है। मलबे में दबने से चार लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

महाकाल मंदिर में बार-बार हो रहे हादसे : 

होली पर तो आग भड़क गई थी जिसमें कई पुजारी झुलस गए थे।

पिछले साल जुलाई में भी महाकाल मंदिर परिसर में दीवार गिर गई।

अब गेट नंबर चार की दीवार गिरी है।