Skip to main content

मौसम : साफ आकाश से दिन हुआ शुरू, आज मंद हवा का जोर

  •  अक्टूबर से सर्दी का प्रभाव, मौसम में बदलाव शुरू हुआ

RNE, BIKANER. 

खुले आकाश से बीकानेर में दिन शुरू हुआ। दिन और रात के तापमान में अब साफ असर दिखने लग गया है। रात के कारण सुबह न तो कल शाम जैसी गर्मी थी, न उमस। सुबह हल्का ठंडा मौसम था। बीकानेर में अब मौसम लगातार अपने में बदलाव कर रहा है। जिससे दिनचर्या में भी बदलाव आ रहा है। आज भी सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों की संख्या अधिक थी।

मानसून अब जा रहा

मानसून अब पूरे राज्य से थोड़ा थोड़ा विदा हो रहा है। बीते 24 घन्टे में पूर्वी राजस्थान सहित कहीं से भी बारिश के समाचार नहीं है। पश्चिमी राजस्थान में तो अब दिन भी गर्म रहने लगे हैं।

अक्टूबर में चादर ओढ़नी पड़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार इस बार अक्टूबर में पूरा ही मौसम बदल जायेगा। लोगों को हल्की सर्दी से बचने के लिए चादर तक ओढ़नी पड़ेगी। इस बार मानसून ज्यादा मेहरबान रहा इस कारण मौसम में यह बदलाव आ रहा है। मानसून में ब्रेक न रहने के कारण अक्टूबर में बदलाव होगा।

बीकानेर में रहेगी मंद हवा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बीकानेर में कल जितनी गर्मी का अहसास नहीं होगा क्योंकि मंद हवा चलेगी। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा।