Skip to main content

सदस्यता अभियान की समीक्षा, उप चुनाव पर होगी चर्चा

RNE NETWORK

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार थमते ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा राजस्थान आ रहे हैं। वे 5 अक्टूबर को शाम 5 बजे जयपुर पहुंचेंगे। वे यहां कई बैठके लेंगे।


हरियाणा के चुनाव होते ही अब 10 राज्यों में विधानसभा के उप चुनाव होने हैं और उनमें राजस्थान भी शामिल है। यहां 7 सीटों पर उप चुनाव है। इस कारण नड्डा का ये दौरा खास महत्त्व का है। पार्टी उनके दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां कर रही है।


नड्डा 5 अक्टूबर शाम जयपुर पहुंचेंगे और यहां लगभग चार घन्टे रहेंगे। उनका ये दौरा सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए बताया जा रहा है मगर वे उप चुनाव को भी केंद्र में रखे हुए हैं। राज्य में सदस्यता अभियान कमजोर है, बी एल संतोष ने भी पिछले दिनों दौरा किया था।

नड्डा 5 अक्टूबर को पहले चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की बैठक लेंगे और उनको सदस्य बनायेंगे। नड्डा कोर ग्रुप के साथ अलग से भी बैठक कर सकते हैं।