Skip to main content

अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच में सेबी की भूमिका पर होंगे सवाल

RNE Network.

सरकारी खर्च पर नजर रखने वाली संसद की लोक लेखा समिति ( पीएसी ) ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ( सेबी ) की अध्यक्ष माधबी बुच व अन्य अधिकारियों को 24 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें नियामक संस्था के बारे में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। पीएसी ने वित्त मंत्रालय, सेबी और ट्राई के टॉप लेवल अधिकारियों को तलब किया है। समझा जाता है कि पीएसी अमरीकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से बुच के खिलाफ लगाए गए आरोपों से सम्बंधित सवाल पूछेगी। समिति अडानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ आरोपों की जांच में सेबी की कार्यप्रणाली पर सवाल पूछेगी। SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के अलावा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी पैनल के सामने पेश हो सकते हैं।